क्या आप जानते हैं ? (पुरालेख)

  • बीएचईएल ने देश में किसी भी एक विद्युत उपकरण आपूर्तिकर्ता द्वारा अधिकतम- 56 सुपरक्रिटिकल स्टीम जेनरेटर और 51 सुपरक्रिटिकल टर्बाइन जेनरेटर के ऑर्डर प्राप्त करते हुए राष्ट्र में सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी में अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा है।
  • बीएचईएल देश में प्रतिस्पर्धी बोली के आधार पर दिया गया सबसे बड़ा ऑर्डर- पीवीयूएनएल (एनटीपीसी की एक सहायक कंपनी) की 3x800 मेगावाट पतरातू टीपीएस परियोजना को क्रियान्वित कर रहा है
  • 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के चैंपियनों में से एक बीएचईएल ने किसी सहयोगी पर निर्भर हुए बिना, रूट 6 के अंतर्गत अर्हता वाला अपना पहला प्रतिस्पर्धी आदेश 2x660 मेगावाट टीएचडीसीआईएल / खुर्जा टीजी पैकेज के लिए प्राप्त किया।
  • बीएचईएल में मेक इन इंडिया ग्रुप ने सकर रॉड पंप की सरफेस यूनिट का विकास आदेश प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। “सकर रॉड पंप” ओएनजीसी और अन्य तेल अन्वेषण कंपनियों के उपयोग का एक आइटम है जिसे आज तक आयात किया जा रहा था।
  • बीएचईएल आपूर्ति सेटों से युक्त एनपीसीआईएल की कैगा यूनिट -1 (220 मेगावाट) ने सबसे लंबे समय 962 दिनों तक निरंतर संचालन का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  • बीएचईएल टेस्जेनको (TSGENCO) की 5x800 मेगावाट यादाद्री टीपीएस परियोजना पर काम कर रहा है – यह किसी भी प्रतिष्ठान द्वारा स्वदेशी विद्युत संयंत्र उपकरण विनिर्माता को दिया गया, पावर सैक्टर का सबसे बड़ा आदेश है।
  • अरुणाचल प्रदेश में कामेंग हाइड्रो परियोजना के लिए बीएचईएल द्वारा निर्मित फ्रांसिस टर्बाइन 501 मीटर रेटेड हेड पर परिचालित होता है - जो देश में सबसे ऊंचा है।
  • बीएचईएल ने फेम योजना के अंतर्गत दिल्ली चंडीगढ़ राजमार्ग में 20 प्रमुख स्थानों पर सौर आधारित ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। संसदीय स्थायी समिति ने इसे एक प्रमुख उपलब्धि के रूप में मान्यता दी है और दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे को देश का पहला ई-मोबिलिटी फ्रेंडली हाईवे घोषित किया है।
  • बीएचईएल देश में उत्सर्जन नियंत्रण उपकरणों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। अब तक बीएचईएल को भारत और विदेशों में ~ 32 GW एफजीडी (FGD) सेटों के आदेश प्राप्त हो चुके हैं।
  • बीएचईएल ने बीना, मध्य प्रदेश में भारतीय रेलवे के ट्रैक्शन ग्रिड को सीधे विद्युत आपूर्ति करने वाला अपनी तरह का पहला 1.7 मेगावाट एसपीवी संयंत्र कमीशन (चालू) किया।

पिछले पृष्ठ मे वापस जाएं | पृष्ठ अंतिम अद्यतन तिथि : 26-03-2022