क्या आप जानते हैं ? (पुरालेख)
- बीएचईएल ने पावर सेक्टर में अपना पहला स्टैंडअलोन चिमनी पैकेज ऑर्डर 1x660 मेगावाट डब्ल्यूबीपीडीसीएल/सागरदिघी परियोजना के लिए प्राप्त किया है।
- बीएचईएल द्वारा देश की उच्चतम रेटिंग (80 मेगावाट) कपलान टर्बाइन डिजाइन की जा रही है, जिसे पोलावरम एचईपी में स्थापित किया जाएगा।
- बीएचईएल का एक व्यापार क्षेत्र स्थानीय निकायों में भी है। बीएचईएल रायपुर विकास प्राधिकरण के लिए रायपुर, छत्तीसगढ़ में विकेन्द्रीकृत सीवेज उपचार संयंत्र के 6 नग बना रहा है। बीएचईएल दस वर्षों तक इनका रखरखाव भी करेगा।
- बीएचईएल भारतीय रेलवे के विनिर्माण केन्द्रों के अलावा इलेक्ट्रिक इंजनों का एकमात्र निर्माता है। बीएचईएल ने भारतीय रेलवे को अब तक 400 से अधिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की आपूर्ति की है।
- बीएचईएल ने जनवरी 2021 में सर्वाधिक रेटिंग वाले, घरेलू स्तर पर विकसित 700 मेगावाट के परमाणु ऊर्जा संयंत्र, काकरापारा यूनिट 3 को पहली बार सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज़ किया है।
- बीएचईएल ने कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक बोली में आईओसीएल से सल्फर रिकवरी यूनिट का ऑर्डर प्राप्त कर डाउनस्ट्रीम तेल एवं गैस प्रक्रिया पैकेज व्यवसाय में प्रवेश किया है।
- बीएचईएल द्वारा वर्ष 2005 में पायकारा एचईपी के लिए आपूर्ति एवं कमीशन (चालू) की गई पेल्टन टर्बाइन भारत में उच्चतम (1027 मीटर) हेड वाली पेल्टन टर्बाइन है।
- बीएचईएल झीलों के शुद्धिकरण हेतु पर्यावरण अनुकूल समाधान प्रदान करता है। बीएचईएल पहले ही इस प्रकार के एक संयंत्र की आपूर्ति रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (आरएससीएल) की तेलीबांधा झील शोधन परियोजना के लिए कर चुका है।
- बीएचईएल ने व्यापारिक उपयोग हेतु उच्च आवृत्ति प्रौद्योगिकी आधारित 122 किलोवाट कॉम्बो (CCS, CHAdeMO & Type 2 AC) ईवी चार्जर सफलतापूर्वक विकसित किया है। यह चार्जर ARAI द्वारा प्रमाणित है।
- बीएचईएल ने आंध्र प्रदेश के एनटीपीसी सिम्हाद्री में भारत के सबसे बड़े (25 मेगावाट) फ्लोटिंग सोलर पीवी प्लांट को सफलतापूर्वक कमीशन (चालू) किया है। इससे बहुमूल्य भू-संसाधन का संरक्षण होगा और कम वाष्पीकरण होने से जल संरक्षण भी होगा।
पिछले पृष्ठ मे वापस जाएं | पृष्ठ अंतिम अद्यतन तिथि : 26-03-2022