बोर्ड मीटिंग की सूचना

सेबी (सूचीबद्धता (लिस्टिंग) बाध्यताएँ और प्रकटीकरण अपेक्षाएँ) विनियम, 2015 के अनुपालनार्थ, एतद्दवारा सूचित किया जाता है कि बीएचईएल के निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार, 16 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी जिसमें अन्य मुद्दों के साथ साथ कम्पनी के 31 मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही एवं वर्ष के लेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों पर विचार एवं अनुमोदित किया जायेगा तथा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतिम लाभांश, यदि कोई है तो, की अनुशंसा की जाएगी।

उक्त बोर्ड बैठक के मद्देनजर, नामित व्यक्तियों के लिए ट्रेडिंग विंडो 1 अप्रैल से 18 मई, 2025 तक बंद कर दी गई है।

शेयरधारक विवरण के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (www.nseindia.com) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (www.bseindia.com) की वेबसाइटों का भी उल्लेख कर सकते हैं।

पिछले पृष्ठ मे वापस जाएं | पृष्ठ अंतिम अद्यतन तिथि : 02-05-2025