श्री तजिंदर गुप्ता
श्री तजिंदर गुप्ता
निदेशक (पावर)
संक्षिप्त जीवन वृत्त
श्री तजिंदर गुप्ता 20 सितंबर, 2023 को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के बोर्ड में निदेशक (पावर) नियुक्त हुए हैं। श्री गुप्ता बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (बिट्स), पिलानी से 1989 बैच के इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग स्नातक हैं।
श्री गुप्ता की वर्ष 1989 में ग्रेजुएट इंजीनियर प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में एनटीपीसी लिमिटेड में नियुक्ति हुई थी। श्री गुप्ता बीएचईएल के निदेशक (पावर) के रूप में नियुक्ति से पहले, एनटीपीसी लिमिटेड में मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) थे।
श्री गुप्ता के पास परियोजना प्रबंधन में, भारत के विभिन्न राज्यों में विद्युत परियोजनाओं की अवधारणा से लेकर कमीशनिंग करने तक का 35 वर्षों का विविध और व्यापक अनुभव है। एनटीपीसी लिमिटेड में सेवा के दौरान उन्होंने बड़ी-बड़ी ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड विद्युत परियोजनाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसके अतिरिक्त एनटीपीसी द्वारा परिचालित विद्युत स्टेशनों के विशाल बेड़े का परिचालन और रखरखाव भी किया। निदेशक सचिवालय के एनटीपीसी कॉर्पोरेट सेंटर में सेवा के दौरान उन्होंने एनटीपीसी के परिचालन के लिए महत्वपूर्ण कई बुनियादी अवसंरचना परिसंपत्तियों के समयबद्ध निर्माण और कमीशनिंग के लिए टीम का नेतृत्व किया।
श्री गुप्ता खरगोन (2x660 मेगावाट) में अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल पैरामीटर वाली निर्माण टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने बिजनेस यूनिट हेड के रूप में अपनी नियुक्ति के मात्र दो वर्षों में ही ने झारखंड में 3x660 मेगावाट के उत्तरी करनपुरा एसटीपीपी में निर्माण गतिविधियों को पूरी तरह से बदल दिया। वे ईएसजी विकास के प्रमुख रहे हैं, जिसके कारण उत्तरी करनपुरा एसटीपीपी की पहली इकाई को नवीनतम एयर-कूल्ड कंडेनसेशन तकनीक के साथ चालू किया गया, यह विद्युत संयंत्र में पानी की खपत को 65% तक कम करता है।
श्री गुप्ता रायचूर पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएचईएल और केपीसीएल का संयुक्त उद्यम) के अध्यक्ष (गैर-कार्यकारी) भी हैं।
वे गहन विश्लेषण की कुशाग्र बुद्धि वाले एक वास्तविक पेशेवर हैं, जो टीम को साथ लेकर चलते हैं। उनके पास परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए विद्युत क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र का गहरा अनुभव और ज्ञान है।
पिछले पृष्ठ मे वापस जाएं | पृष्ठ अंतिम अद्यतन तिथि : 01-02-2025